Sasaram News: राखी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
सासाराम, अगस्त 23 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री स्वामी आत्म विवेकानंद उच्च विद्यालय रेड़िया में छात्र-छात्राओं के बीच राखी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक राखियां बनाईं और रक्षाबंधन के पवित्र बंधन में निहित प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के भावों पर अपने विचार साझा किए। प्रतियोगिता में आस्था, सुनिधि, आफरीन, तृषा, विक्की, प्रिंस और आशीष समेत अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी राखी को विद्यालय परिसर स्थित पीपल के पेड़ पर बांधकर प्रकृति और वृक्षों की रक्षा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं में कंचन कुमारी, बबली व विभा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: राखी मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.