Sasaram News: राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सासाराम, अगस्त 30 -- Sasaram News: सासाराम। महायोगी पायलट बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को बच्चों के बीच राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और अन्य सजावटी सामग्रियों का उपयोग कर एक से बढ़कर एक आकर्षक राखियां बनाईं। वहीं, छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों पर सुंदर मेहंदी रचाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक कृष्णा कुमार सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों की कला और सृजनात्मक क्षमता का विकास होता है। मौके पर सह प्रबंधक अभिषेक सिंह, प्राचार्य राधेश्याम सिंह, दुर्गा, सुनीता, नेहा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डीपीएस चक्रधरपुर में मेहंदी लगाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.