Sasaram News: राइस मिल से मोटर चोरी, पैक्स अध्यक्ष पर एफआईआर
सासाराम, सितम्बर 8 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के घोरडीहां गांव स्थित राइस मिल से 5 एचपी की विद्युत मोटर चोरी होने के मामले में मिल का किराए पर संचालन कर रहे बसडीहां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामदुलार सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में बभन बरहेटा निवासी धनंजय कुमार और दरिगांव थाना क्षेत्र के नौगांई निवासी उनके पार्टनर धर्म नारायण सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उन्होंने बसडीहां पैक्स अध्यक्ष रामदुलार सिंह से सागरपुर मौजा में घोरडीहां गांव के समीप स्थित राइस मिल को 1 करोड़ 73 लाख 7 हजार रुपये में खरीदा था।
मुख्य विवरण राइस मिल की रजिस्ट्री सासाराम रजिस्ट्री कार्यालय में कराई गई थी। मिल की बिक्री के बाद पूर्व मालिक रामदुलार सिंह ने एक वर्ष के लिए कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.