Sasaram News: रघुनाथ सिंह की श्रद्धांजलि सभा में जुटे जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता
सासाराम, अगस्त 13 -- Sasaram News: नोखा। नोखागढ़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रघुनाथ सिंह की तेरहवीं पर गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और गणमान्य लोगों ने शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक नागेंद्र चन्द्रवंशी ने कहा कि रघुनाथ सिंह का सहज, मिलनसार और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सक्रिय और मिलनसार व्यक्ति को खो दिया है। उपस्थित लोगों ने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर नगर परिषद उपसभापति धनजी सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष रूपेश चन्द्रबंशी, पूर्व जिला पार्षद बालाजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.