Sasaram News: रक्षाबंधन समारोह में सामाजिक समरसता का दिया संदेश
सासाराम, अगस्त 23 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में शनिवार को शिवघाट मंदिर बस्ती मोड़ में रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की सुरक्षा, सम्मान और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लिया। विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्षा नूतन पांडेय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम के साथ रक्षा, विश्वास, संस्कार और सामाजिक एकता का पर्व है। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: राखी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.