सासाराम, नवम्बर 22 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संसद का सदन, सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका, सवाल-जवाब और मुद्दों पर तीखी बहस। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के सभागार में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली का जीवंत प्रदर्शन किया। शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर प्रतिभागियों ने तर्कों के साथ अपनी बात रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...