Sasaram News: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, एफआईआर
सासाराम, अगस्त 3 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में उसकी मां ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवती की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गांव का एक युवक उसकी पुत्री से अक्सर मोबाइल पर बातचीत करता था। मना करने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले सुबह करीब आठ बजे उनकी पुत्री बिना किसी को बताए घर से निकल गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मां ने आशंका जताई है कि मोबाइल पर बात करने वाला युवक ही उसकी पुत्री को अपने साथ ले गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.