सासाराम, जुलाई 19 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। भगवान जगन्नाथ के मौसी घर से वापसी के बाद रविवार को राजपुर स्थित मठ परिसर में संतों एवं श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और विशेष प्रसाद तैयार कर राग-भोग अर्पित किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मौसी बाड़ी से वापस प्राचीन पंचदेव मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथमठाधीशों का योगदान कार्यक्रम के दौरान पकड़ी बरदराज मंदिर के मठाधीश्वर सूर्यकांताचार्य, बिहटा तोताद्री मठ के मठाधीश्वर माधवाचार्य जी, जगन्नाथ मठ के मठाधीश्वर सुदर्शनाचार्य, सुअरा ठाकुरबाड़ी के महंत कमल नारायण स्वामी, वेद मर्मज्ञ पंडित अंजनी स्वामी, मदनमोहन वैष्णव दास जी सहित अन्य संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ को पुनः आसन ग्रहण कराया। मठ के पुजारी संत बिलासाचार्य जी न...