सासाराम, अगस्त 29 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब बच्चों की सेहत पर दिखने लगा है। बारिश, तेज धूप और उमस के बीच बच्चे वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचने वाले बच्चों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को बदलते मौसम में बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...