सासाराम, अक्टूबर 9 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। काराकाट पुलिस ने मोबाइल छिनतई के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से छिनतई का मोबाइल बरामद किया है। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपित मोबाइल में अपना-अपना सिम इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं, मोबाइल खरीद-बिक्री के सिलसिले में सामने आया चौथा आरोपित संजीत कुमार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...