Sasaram News: मॉडल अस्पताल में बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, जनरल वार्ड में मरीजों को मिलने लगीं नई सहूलियतें
सासाराम, अगस्त 7 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। जिले के मॉडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से नई सुविधाएं शुरू होने से मरीजों को आधुनिक और बेहतर इलाज मिलने लगा है। हाल ही में जनरल वार्ड में मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे भर्ती मरीजों को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिल रही है। अस्पताल की ओपीडी में डिजिटल बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) मशीन भी स्थापित कर दी गई है। इस मशीन के माध्यम से मरीजों का वजन, लंबाई और बीएमआई की त्वरित जांच की जा सकेगी। इससे चिकित्सकों को मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का सही आकलन करने और उपचार की दिशा तय करने में आसानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.