Sasaram News: मॉडल अस्पताल के आईसीयू संचालन के लिए 12 स्टाफ नर्सों की प्रतिनियुक्ति
सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर स्थित मॉडल अस्पताल में 24 घंटे आईसीयू सेवा के बेहतर संचालन के लिए सिविल सर्जन कार्यालय ने 12 स्टाफ नर्सों की प्रतिनियुक्ति की है। सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन के बाद आईसीयू को पूरी क्षमता से संचालित करने की तैयारी तेज कर दी गई है। प्रतिनियुक्त किए गए कर्मियों में अकोढ़ीगोला, डेहरी, दिनारा, काराकाट, कोचस और नासरीगंज प्रखंडों के स्टाफ नर्स शामिल हैं। जिन्हें अपने-अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से विरमित कर सदर अस्पताल में योगदान देने का निर्देश दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.