Sasaram News: मेरी मोबाइल, मेरी शिक्षा नवाचार के तहत शिक्षिका सम्मानित
सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। मेरी मोबाइल, मेरी शिक्षा नवाचार के तहत रोहतास जिले की शिक्षिका दिव्यांशी को कैमूर जिले में सम्मानित किया गया है। कोचस प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भुड़वा में कार्यरत शिक्षिका को शिक्षण कार्य में मोबाइल तकनीक के प्रभावी उपयोग और नवाचार के माध्यम से पढ़ाई को रोचक व सरल बनाने के लिए यह सम्मान मिला है। इस पहल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। मोबाइल के शैक्षणिक उपयोग से बच्चों को विषयों को समझने में मदद मिलती है। साथ ही, डिजिटल संसाधनों के माध्यम से पढ़ाई को सरल और रुचिकर बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: प्रधान शिक्षक संगीता कुमारी कोरोना काल से ही लगातार छात्रों को गति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.