सासाराम, अक्टूबर 29 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास जिले के चर्चित मुरादाबाद में सड़क पर घसीट पीट-पीट कर हसन रजा खान उर्फ आतिफ खान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 50 हजार के इनामी आरोपी छुम्मी बेग को भभुआ शहर के पूरब पोखरे के समीप से गिरफ्तार किया गया। सासाराम मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि एसटीएफ द्वारा गिरफ्तारी की गई थी। उसे जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद निवासी 32 वर्षीय हसन रजा उर्फ आतिफ खान की 24 मार्च 2026 को कथित तौर पर सड़क पर गमछे से पैर बांधकर घसीटते हुए बेरहमी से पिटाई की गई थी। इस घटना में उसकी मौत हो गई थी। मृतक की मां सदिना खातून ने 26 मार्च को छुम्मी बेग और उसके भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...