सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में बुधवार को तालाब से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मछली पालन के लिए बनाए गए निजी तालाब में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र निवासी शरीफ अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र अमन अंसारी के रूप में हुई है। शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...