सासाराम, अक्टूबर 18 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। दशहरा महोत्सव के उल्लास के बीच मुजराढ़ गांव का काली मंदिर परिसर रविवार को हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हो उठा। मानव जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू होते ही पूरा गांव ढोलक, झाल और बैंजो की धुन पर हरिनाम के जयघोष से गूंजने लगा। बच्चे, बुजुर्ग और युवा बारी-बारी से कीर्तन में शामिल होकर भक्ति में लीन हैं। अखंड हरिकीर्तन सोमवार सुबह 7:07 बजे संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...