Sasaram News: मिट्टी से फिसली बाइक, महिला समेत दो घायल
सासाराम, अगस्त 4 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। कोचस थाना क्षेत्र के कुछिला गांव के बधार स्थित नहर पथ पर मंगलवार को सड़क पर गिरी मिट्टी के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बाहर ले जाने की सलाह दी। बताया जाता है कि कैमूर जिले के नुआंव निवासी रामाशंकर राम अपनी पत्नी रामवती देवी के साथ बाइक से कोचस आ रहे थे। इसी दौरान कुछिला गांव के पास ट्रैक्टर के केजव्हील से सड़क पर गिरी मिट्टी पर बाइक फिसल गई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चले गए। हादसे में रामवती देवी को सिर में गंभीर चोट लगी है। चिकित्सकों ने बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.