सासाराम, सितम्बर 7 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चनकी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के बीच हुई कथित मारपीट का असर अब विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पर पड़ने लगा है। घटना को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने पर शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...