सासाराम, सितम्बर 1 -- Sasaram News: कोचस। नरवर गांव में मंगलवार को किसी मामले को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक किशोर घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान नरवर निवासी संतोष कुमार पिता मुन्ना सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किसी विवाद को लेकर किशोर का दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में संतोष कुमार घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि किशोर के बांह में चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सासाराम रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: बच्चों के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों के छह लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...