Sasaram News: मारपीट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल
सासाराम, अगस्त 2 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला। थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि थाना कांड संख्या 281/26 में अहिवरनपुर के कुछ लोगों के साथ मारपीट की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने डालमियानगर थाना क्षेत्र के सिधौली निवासी मुटुर सिंह के पुत्र रामाशीष सिंह और बीतेश्वर सिंह के पुत्र धीरज कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.