सासाराम, नवम्बर 10 -- Sasaram News: बिक्रमगंज। काराकाट थाना क्षेत्र के चांदी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में स्थानीय पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सत्येंद्र पासवान, राहुल पासवान एवं हरेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...