Sasaram News: मारपीट मामले के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जख्मी
सासाराम, जुलाई 10 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कपसिया गांव निवासी मारपीट मामले के अभियुक्त टुन्ना कुमार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के हाथ में चोट लगने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। गिरफ्तार अभियुक्त के परिजनों ने बताया कि टुन्ना कुमार की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा सामान्य तरीके से की गई थी। उनका आरोप है कि थाना ले जाने के बाद पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान आए। परिजनों ने इस घटना को पुलिस की मनमानी बताया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: मामूली विवाद के कारण किशोर को मारपीट कर गंभीर रूप से किया जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.