Sasaram News: मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
सासाराम, जुलाई 28 -- Sasaram News: बिक्रमगंज। नासरीगंज थाना क्षेत्र के सुकहरा डिहरी गांव से पुलिस ने मारपीट के पुराने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नासरीगंज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि सुकहरा डिहरी निवासी शशिकांत कुमार मारपीट के एक मामले में नामजद अभियुक्त था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नासरीगंज थाने में कांड संख्या 448/25 दर्ज है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.