सासाराम, अगस्त 4 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मानहानिकारक वीडियो और पोस्ट प्रसारित करने के मामले में दिनारा विधायक सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने रोहतास साइबर थाना में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। विधायक ने आवेदन में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों का इस्तेमाल कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...