सासाराम, जुलाई 17 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में कमजोर मानसून के कारण धान की रोपनी प्रभावित हो गई है। किसान बारिश की आस में रोज आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। पर्याप्त वर्षा नहीं होने से अधिकांश खेत अब भी सूखे पड़े हैं और रोपनी का कार्य ठप है। जिन इलाकों में नहर और बोरिंग की सुविधा है, वहां भी किसान पूरी तरह खेती शुरू नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि बारिश के अभाव में रोपी गई फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- मानसून की बेरुखी से कोडरमा में धान की रोपनी ठप, किसानों की बढ़ी चिंता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...