Sasaram News: मां की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई, सर्पदंश से बेटी की मौत
सासाराम, सितम्बर 26 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। धनछुआ गांव में शनिवार सुबह सर्पदंश से बीए की छात्रा 18 वर्षीय प्रिया कुमारी की मौत हो गई।
मां की दर्दनाक मौत आठ दिन पहले ही उसकी मां मंजू देवी का हार्ट अटैक से इलाज के दौरान निधन हुआ था। मां की मौत का गम अभी परिवार भूल भी नहीं पाया था कि बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, धनछुआ निवासी रामप्रवेश कुशवाहा की पुत्री प्रिया कुमारी शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर में सोई थी।
सांप का डंसना शनिवार सुबह करीब चार बजे सोते समय जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन आनन-फानन में झाड़-फूंक कराने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रिया बीए की छात्रा थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि करीब आठ दिन पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.