सासाराम, जुलाई 29 -- Sasaram News: सासाराम, कार्यालय संवाददाता। नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की नगर शाखा की बैठक बुधवार को ताराचंडी धाम स्थित महर्षि अंजनेश आश्रम में आयोजित हुई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए सरकार और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बंद की गई रेल किराया छूट को पुनः बहाल करने, 60 से 70 वर्ष आयु वर्ग के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा सीनियर सिटीजन एक्ट का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...