Sasaram News: महिषासुर मर्दिनी की लीला देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, मां काली के विराट रूप ने मोहा मन
सासाराम, अगस्त 25 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। श्रावण मास की अंतिम सोमवारी की शाम बारुण स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में वाराणसी से आए कलाकारों ने शिव महिमा एवं नौ देवियों की लीलाओं पर आधारित भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों और धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सरफराज अहमद एवं थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने संयुक्त रूप से किया। क्लब के अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने सभी अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.