Sasaram News: महिला सुरक्षा कानूनी प्रावधान को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
सासाराम, जुलाई 25 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड के प्रेमनगर हाईस्कूल एवं उत्क्रमित हाईस्कूल छपरा में महिला सुरक्षा कानूनी प्रावधान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच के डीएसपी चित्रा कुमारी एवं थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए कई सख्त कानून बनाए गए हैं, जिनकी जानकारी होना बेहद जरूरी है। अधिकारियों ने युवाओं से अपील किया कि वे कानून का पालन करने वाले जिम्मेदार नागरिक बनें और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। साथ ही छात्राओं को आत्मनिर्भर और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- छात्राओं को शिक्षा के साथ कानूनी अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.