सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-100 वीक संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को योग एवं आत्मरक्षा दिवस मनाया गया। बिहार में 200 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम के तहत वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के दो महाविद्यालयों, श्रीशंकर महाविद्यालय और अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में भी कार्यक्रम हुए। स्वस्थ युवा, नशामुक्त युवा थीम पर आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, योग के प्रति जागरूक होने, आत्मरक्षा के लिए सजग रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...