Sasaram News: महादेव खोह जलप्रपात में बहकर पहुंचा विशालकाय गोह, श्रद्धालुओं में मची हलचल
सासाराम, जुलाई 23 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। कैमूर पहाड़ी के गर्भ में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल महादेव खोह में गुरुवार को उस समय कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जलप्रपात के रास्ते एक विशालकाय गोह मंदिर परिसर तक पहुंच गया। गोह को देखते ही जलकुंड में स्नान कर रहे श्रद्धालु एहतियातन बाहर निकल आए। हालांकि, गोह ने किसी पर हमला नहीं किया और कुछ देर बाद स्वयं जंगल की ओर लौट गया।
गोह की उपस्थिति और श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोह जलप्रपात की तेज धारा के साथ बहकर महादेव खोह परिसर में पहुंचा। वह कुछ देर तक भगवान भोलेनाथ के मंदिर के समीप रुका और फिर आश्रम परिसर में घूमते हुए वापस जंगल की ओर चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जंगलों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.