सासाराम, अक्टूबर 11 -- आश्रम में कलश स्थापना और पूजा-अर्चना Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान टीम। मां ताराचंडी धाम परिसर स्थित महर्षि अंजनेश आश्रम में शारदीय नवरात्र के अवसर पर स्वामी रणजीतेशानंद के नेतृत्व में लगभग 50 कलश स्थापित किए गए। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न कलश स्थापना अनुष्ठान के बाद पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। नवरात्र के पावन अवसर पर आश्रम में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। कलश स्थापना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे विधि-विधान के साथ धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। मां दुर्गा की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अनुष्ठान में लक्ष्मी सिंह, उमेश सिंह, रुद्रांश ...