सासाराम, अक्टूबर 7 -- Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सोहसा गांव में मंगलवार की रात मवेशी चोरी करने पहुंचे सात-आठ चोर ग्रामीणों की सक्रियता के कारण अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सके। चोर पिकअप वाहन लेकर पहुंचे थे। बताया जाता है कि कृपा शंकर सिंह के गोशाला के समीप पशुओं को चोरी करने के लिए मुआयना कर रहे थे। इसी दौरान बथान में सो रही महिला की नींद खुल गई। उसने चोरों को देख शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के पशुपालक जाग गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख चोर हाईवे की तरफ भागे और पिकअप में सवार होकर कोचस की ओर निकल गए। ग्रामीणों ने बाइक से पिकअप का पीछा किया और शोर मचाते हुए चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, चोर पिकअप लेकर कोचस से दिनारा की तरफ भागने में सफल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...