Sasaram News: मरीजों से सुविधाओं का फीडबैक लिया, डीएम ने दिए सुधार के निर्देश
सासाराम, अगस्त 23 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डेहरी प्रखंड के रुद्रपुरा स्थित मॉडल कुष्ठ अस्पताल का रविवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेने के साथ इलाजरत मरीजों से सीधे बातचीत कर उपचार और मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। परिसर में उगी झाड़ियों और क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की जानकारी पर डीएम ने तत्काल सफाई व मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.