सासाराम, अक्टूबर 27 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज प्रतिनिधि। काराकाट प्रखंड की सोनवर्षा पंचायत में मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जमीन पर काम अधूरा रहने के बावजूद मेजरमेंट बुक (एमबी) में उसे पूरा दिखाकर सरकारी राशि की निकासी कर ली गई। तीन योजनाओं में 15 लाख रुपये से अधिक की राशि को लेकर शिकायत की गई है। मामले में मनरेगा की जांच टीम स्थल निरीक्षण और मापी कर चुकी है। जांच के दौरान कुछ अंतर मिलने की बात सामने आई है। अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...