सासाराम, नवम्बर 2 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, हिटी। मनरेगा कर्मी स्व. सत्येंद्र पासवान का पार्थिव शरीर सोमवार को गोड़ारी स्थित मनरेगा कार्यालय पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। कार्यालय परिसर में मनरेगा कर्मियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...