सासाराम, अगस्त 27 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अकोढ़ीगोला प्रखंड के मध्य विद्यालय बगेन में गुरुवार को बाल संसद के गठन के लिए लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया गया। विद्यालय के निर्वाचन कक्ष में आयोजित चुनाव में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए अपनी पसंद के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। मतदान के दौरान विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद सभी मतपत्रों को मत-पत्र पेटिका से निकालकर गिनती की गई। मतगणना के बाद विभिन्न पदों पर सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को संबंधित पदों के लिए चयनित घोषित किया गया। विद्यालय स्तर पर बाल संसद के गठन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ व...