Sasaram News: मंदिर के पास बिरयानी दुकान के विरोध में बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
सासाराम, अगस्त 11 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। झारखंडी महादेव मंदिर धाम परिसर की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की मांग को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मंदिर के आसपास संचालित मांसाहारी बिरयानी दुकान को बंद कराने के साथ ही कथित असामाजिक गतिविधियों और नशीले पदार्थों के सेवन पर रोक लगाने की मांग की। संगठन ने मंदिर के समीप खुले में मांस काटने-बेचने और कचरा फेंके जाने से श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी का भी हवाला दिया। एसडीएम निलेश कुमार ने ज्ञापन के आलोक में जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.