Sasaram News: मंडल कारा में क्षय रोग उन्मूलन अभियान शुरू,198 बंदियों की हुई जांच
सासाराम, जुलाई 14 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंडल कारा सासाराम में मंगलवार को क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उद्घाटन जिला कारा अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि क्षय रोग पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है और समय पर जांच एवं इलाज से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। अभियान के तहत मंडल कारा में कुल 198 बंदियों की क्षय रोग जांच की गई। इनमें 155 पुरुष बंदी तथा 43 महिला बंदी शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.