सासाराम, जुलाई 19 -- Sasaram News: सूर्यपुरा। भोजपुरी शैली के प्रसिद्ध कवि एवं बलिहार पैक्स अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह के 101 वर्षीय पिता शिवयोगी सिंह का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी। बताया कि शिवयोगी सिंह धार्मिक, सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे भोजपुरी कविता और फाग शैली के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। होली के अवसर पर अपनी हास्यपूर्ण भोजपुरी कविताओं से वे लोगों का मनोरंजन करते थे। हनुमान भक्ति और धार्मिक आयोजनों से जुड़े रहने के कारण लोग उन्हें सम्मान से योगी बाबा के नाम से भी जानते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...