सासाराम, नवम्बर 14 -- Sasaram News: रोहतास। रोहतास थाना क्षेत्र के डेहरी-बंजारी मुख्य सड़क पर मुरली माइंस के समीप शनिवार को अचानक भैंस सामने आ जाने से बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भैंस को बचाने के प्रयास में सड़क पर फैली डस्ट के कारण बाइक फिसल गई। हादसे में केरपा गांव निवासी 20 वर्षीय मुहम्मद दानिश घायल हो गया। वह डेहरी की ओर जा रहा था। राहगीरों ने उसे प्राथमिक उपचार कराया और परिजनों को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...