Sasaram News: भूमिहीनों को मिला जमीन का अधिकार
सासाराम, सितम्बर 8 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन ने दो भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती का लाभ दिलाते हुए दखल-कब्जा भी सुनिश्चित कराया। डीएम दीपक कुमार मिश्र ने फुलेन्द्र प्रसाद पासवान और नीतू देवी के पति संतोष कुमार को बंदोबस्ती पर्चा सौंपा। फुलेन्द्र प्रसाद ने सहयोग पोर्टल पर भूमि बंदोबस्ती को लेकर परिवाद दर्ज कराया था। शिकायत के बाद संबंधित अंचल द्वारा जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। दोनों लाभार्थियों ने भूमि का अधिकार मिलने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- जिले के परिवादों की हुई समीक्षा, समय पर करें समाधान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.