सासाराम, अक्टूबर 25 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा (एआईकेएमएस) की जिला कमेटी के आह्वान पर 27 अक्टूबर को सासाराम के रेलवे मैदान में जनप्रतिरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन के जरिए तिलौथू क्षेत्र में गरीबों और भूमिहीन परिवारों की भूदान की 62 एकड़ 50 डिसमिल जमीन को मुक्त कराने तथा उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...