Sasaram News: भूदान की 62.50 एकड़ जमीन मुक्त कराने को किसानों-मजदूरों का प्रदर्शन
सासाराम, अक्टूबर 27 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा (एआईकेएमएस) की रोहतास जिला कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों और मजदूरों ने जनप्रतिरोध प्रदर्शन किया। सासाराम रेलवे मैदान से जुलूस पुरानी जीटी रोड होते हुए समाहरणालय के मुख्य गेट पर पहुंचा। यहां सभा कर तिलौथू अंचल के मौजा तिलौथू में भूदान की 62 एकड़ 50 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर संघर्षरत भूमिहीनों के बीच वितरित करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के अंत में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने समाहर्ता को 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.