सासाराम, अक्टूबर 6 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित महाबीर मंदिर परिसर में इस बार दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन के साथ भुवनेश्वर के प्रसिद्ध शिव मंदिर की भव्य आकृति भी देखने को मिलेगी। न्यू फ्रेंड्स क्लब की ओर से करीब 13 लाख रुपये की लागत से 72 फीट ऊंचा और 65 फीट के दायरे में विशाल पंडाल तैयार कराया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के कारीगर अब्बास अंसारी व उनकी टीम पंडाल को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटी है। आकर्षक रोशनी और साउंड से पंडाल की भव्यता बढ़ाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सेक्टर-9 में दिखेगी गोबडांगा कालीबाड़ी की झलक, 80 फीट ऊंचा होगा पूजा पंडाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...