सासाराम, जुलाई 12 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक निर्माणाधीन मकान से पिछले दिनों भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने बांक गांव निवासी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही शराब की ढुलाई में इस्तेमाल किए जा रहे महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...