सासाराम, अक्टूबर 8 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। वन प्रमंडल रोहतास और एसपी जैन कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत चौथे दिन गुरुवार को कॉलेज में सर्पदंश एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती विषय पर सर्प जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. गौरव कुमार ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारत में सर्पदंश की समस्या और इसके उपचार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में जहरीले सांपों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, लेकिन सर्पदंश से होने वाली मौतों की संख्या अधिक है। करैत, गेहूंअन, किंग कोबरा और रसेल वाइपर जैसे सांप जहरीले होते हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सर्प से डर नहीं, समझदारी जरूरी, बच्चों को बताए बचाव के वैज्ञानिक तरीके

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...