सासाराम, सितम्बर 2 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। लंबे इंतजार और उमस भरी गर्मी के बीच भादो की पहली झमाझम बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। सोमवार को भी रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे दिनारा समेत आसपास के गांवों में सूख रहे धान के खेतों में पानी पहुंच गया। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे और धान की फसल को लेकर उनकी चिंता कुछ कम हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...