Sasaram News: भाजपा पश्चिमी मंडल की बैठक में लिये गए निर्णय
सासाराम, अगस्त 5 -- Sasaram News: कोचस, एसं। क्षेत्र के शक्ति केंद्र कुछिला में बुधवार को भाजपा कोचस मंडल पश्चिमी की मासिक बैठक हुई। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को प्रत्येक शक्ति केंद्र और हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के साथ सुना जाएगा। इसके साथ ही संत शिरोमणि रविदास की कलश पूजन कार्यक्रम प्रत्येक मंडल स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल परेशान हैं और जनता के बीच नकारात्मक भावनाएं व भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की सही जानकारी जनता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.