सासाराम, अक्टूबर 4 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत अन्नदाता सेवा संकल्प यात्रा सह किसान संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत आगामी नौ अक्टूबर को दिनारा प्रखंड के सिद्ध शक्तिपीठ भलुनीधाम से मां मुंडेश्वरी धाम तक 76 किलोमीटर लंबी ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा भलुनीधाम स्थित मां यक्षिणी भवानी प्रांगण से शुरू होकर मां मुंडेश्वरी धाम तक जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...